• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, October 31, 2026
22 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur sikh samaj- जमशेदपुर में पंजाबी यूनिवर्सिटी की स्थापना की हो पहल; लड़ाई छोड़ करें पढ़ाई की बात: नलवा, विकास कार्यों के लिए निशान सिंह की हुई प्रशंसा, माथा टेकने साकची गुरुद्वारा पहुंचे लक्खा

July 6, 2025
in खबर
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर: सिखों के पवित्र तीर्थस्थल तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब में बिहार गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के अध्यक्ष सरदार सूरज सिंह नलवा ने जमशेदपुर में पंजाबी यूनिवर्सिटी की स्थापना की दिशा में ठोस कदम उठाने की सलाह दी है. रविवार को साकची गुरुद्वारा साहिब में आयोजित एक विशेष बैठक में उन्होंने पांच सदस्यीय समिति के गठन की बात कही, जो इस महत्वाकांक्षी परियोजना को जल्द से जल्द मूर्त रूप देने की दिशा में कार्य शुरू करेगी. रविवार को सूरज सिंह नलवा ने जोर देकर कहा, “हमें लड़ाई-चढ़ाई की जगह पढ़ाई की बात करनी चाहिए. शिक्षा ही वह आधार है, जो हमारे समुदाय को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा. उन्होंने जमशेदपुर में पंजाबी यूनिवर्सिटी के स्थापना की पहल को सिख समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताया, जो न केवल शिक्षा के प्रसार में योगदान देगा, बल्कि युवाओं को बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित भी करेगा.(नीचे भी पढ़े)

रविवार को बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष और तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधन कमेटी के उपप्रधान सरदार लखविंदर सिंह लक्खा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल साकची गुरुद्वारा साहिब पहुंचा. इस प्रतिनिधिमंडल में सरदार सूरज सिंह नलवा, अध्यक्ष, बिहार गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, नवजीत सिंह (सचिव, सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पूर्वी भारत), तजिंदर सिंह (संयुक्त सचिव) और परमीत सिंह बग्गा (कानूनी सलाहकार) शामिल थे. इस दौरान उन्होंने गुरुद्वारे में माथा टेका और दर्शन किए. प्रतिनिधिमंडल ने साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान निशान सिंह और अन्य सदस्यों के साथ मुलाकात की. बैठक में साकची गुरुद्वारा साहिब में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई. पटना साहिब से आए प्रतिनिधियों ने निशान सिंह के नेतृत्व में हो रहे कार्यों की सराहना की और हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया. बैठक में जमशेदपुर में सिख समुदाय के बीच हो रहे आंतरिक विवादों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ. पटना साहिब के प्रतिनिधिमंडल ने इन मुद्दों को पूरी गंभीरता से सुना और समुदाय में एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने की अपील की. (नीचे भी पढ़े)

सरदार लखविंदर सिंह लक्खा ने कहा, हमें आपसी मतभेदों को भुलाकर एकजुट होकर समुदाय के विकास के लिए काम करना चाहिए. साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान निशान सिंह के नेतृत्व में महासचिव शमशेर सिंह सोनी, ट्रस्टी सतनाम सिंह सिद्धू, रबीन्द्र सिंह, अवतार सिंह फुर्ती, अजायब सिंह, सतिंदर सिंह रोमी, सतबीर सिंह गोल्डू, सन्नी सिंह बरियार, सतबीर सिंह सोमू, रविन्द्र सिंह रिंकू, रणधीर सिंह, जसबीर सिंह गांधी, सतनाम सिंह घुम्मण, तरसेम सिंह, बलबीर सिंह, जसविंदर सिंह मोनी, अमरपाल सिंह, अर्जुन सिंह वालिया और बलदेव सिंह बब्बू ने पटना साहिब से आए प्रतिनिधिमंडल का शॉल भेंटकर भव्य स्वागत और सम्मान किया.(नीचे भी पढ़े)

इससे पहले, सरदार सूरज सिंह नलवा, परमीत सिंह बग्गा सहित अन्य प्रतिनिधियों ने तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के महासचिव सरदार इंद्रजीत सिंह के आवास पर पहुंचकर उनकी माता जी के निधन पर शोक व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी.नौजवान सभा के पूर्व अध्यक्ष सतबीर सिंह सोमू ने संगत से अपील की है कि जो भी संगठन या व्यक्ति पटना साहिब के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करना चाहता है, वे जमशेदपुर परिसदन में बिहार अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सरदार लखविंदर सिंह लक्खा से संपर्क कर सकते हैं. लक्खा दो दिनों के लिए जमशेदपुर प्रवास पर हैं.पंजाबी यूनिवर्सिटी की स्थापना की यह पहल की सलाह ने न केवल सिख समुदाय बल्कि पूरे जमशेदपुर के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है. साकची गुरुद्वारा साहिब में हुई इस बैठक ने न केवल विकास कार्यों को गति दी बल्कि समुदाय में एकता और सहयोग की नई उम्मीद भी जगाई है.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Tata workers union industrial tour : टाटा वर्कर्स यूनियन की टीम टाा स्टील के खपोली प्लांट पहुंचा, इंडस्ट्रियल टूर में सारे 11 पदाधिकारी एकजुट दिख रहे है, जमशेदपुर आते ही शुरू हो जाता है विवाद
खबर

Tata workers union industrial tour : टाटा वर्कर्स यूनियन की टीम टाा स्टील के खपोली प्लांट पहुंचा, इंडस्ट्रियल टूर में सारे 11 पदाधिकारी एकजुट दिख रहे है, जमशेदपुर आते ही शुरू हो जाता है विवाद

October 30, 2026
Jamshedpur Railway Civil Defence-सड़क हादसे में घायल की मदद से बच सकती है जान, नेक मददगारों को कानून का संरक्षण, एमडीडीटीआई में 70 रेलकर्मियों को सड़क सुरक्षा, गोल्डन ऑवर और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण, मॉक ड्रिल से सिखाये बचाव के तरीके

Jamshedpur rural man electrocuted :बरसोल में करम पूजा देखने आये व्यक्ति की करंट लगने से मौत, करम पूजा देखने के दौरान बिजली की चपेट में आने से हुई मौत
खबर

Jamshedpur rural man electrocuted :बरसोल में करम पूजा देखने आये व्यक्ति की करंट लगने से मौत, करम पूजा देखने के दौरान बिजली की चपेट में आने से हुई मौत

October 30, 2026
Next Post

Jamshedpur inner wheel felicitation : इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट ने आयोजित किया सम्मान समारोह, क्लब के कार्यक्रमों की पूरे साल कवरेज करनेवाले पत्रकारों को किया सम्मानित

Jamshedpur bjp- बिष्टुपुर भाजपा मंडल ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मनायी जयंती, दी गयी श्रद्धांजलि

Jamshedpur syama prasad mukherjee jayanti- डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा जमशेदपुर ने किया संगोष्ठी का आयोजन, प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने कहा- राष्ट्रभक्ति, विचारधारा और बलिदान की मिसाल है डॉ मुखर्जी का जीवन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ramgarh police in Jamshedpur – रामगढ़ पुलिस जमशेदपुर में, साइबर ठगी मामले में कई पकड़ाये, भारी मात्रा में एटीएम कार्ड व मोबाइल बरामद, देखिए – video

Ramgarh police in Jamshedpur – रामगढ़ पुलिस जमशेदपुर में, साइबर ठगी मामले में कई पकड़ाये, भारी मात्रा में एटीएम कार्ड व मोबाइल बरामद, देखिए – video

by Team Sharp Bharat A
October 30, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर-02, रोड नंबर-01 स्थित ओमनगर में साइबर ठगी के एक बड़े...

Horoscope Know Your Day Friday 30th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- शुक्रवार 30 अक्टूबर 2026

Horoscope Know Your Day Friday 30th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- शुक्रवार 30 अक्टूबर 2026

by Team Sharp Bharat A
October 30, 2026

मेष राशि : कुछ ऐसी घटनाएं आपकी परेशानी का कारण बन सकती हैं, जिन्हें टालना संभव न हो, लेकिन आप...

Jamshedpur city policing : जमशेदपुर शहर में सिटी पेट्रोलिंग होगी सख्त, सिटी एसपी ने दिये टिप्स

Jamshedpur city policing : जमशेदपुर शहर में सिटी पेट्रोलिंग होगी सख्त, सिटी एसपी ने दिये टिप्स

by Sharp Bharat
October 30, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने गश्त और...

Jamshedpur rural sp action : जमशेदपुर के ग्रामीण एसपी ने थानेदारों के साथ की अहम बैठक, दिये ये सारे टास्क

Jamshedpur rural sp action : जमशेदपुर के ग्रामीण एसपी ने थानेदारों के साथ की अहम बैठक, दिये ये सारे टास्क

by Sharp Bharat
October 30, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर जिले में अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर गुरुवार को पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)...

jharkhand ex minister in nagaland : एसआईआर प्रक्रिया को लेकर नागालैंड कांग्रेस की बैठक में शामिल हुए झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, कहा – हर योग्य मतदाता के मताधिकार की रक्षा को लेकर करें काम

jharkhand ex minister in nagaland : एसआईआर प्रक्रिया को लेकर नागालैंड कांग्रेस की बैठक में शामिल हुए झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, कहा – हर योग्य मतदाता के मताधिकार की रक्षा को लेकर करें काम

by Sharp Bharat
October 30, 2026

जमशेदपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआइसीसी) के पर्यवेक्षक और झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने नागालैंड प्रदेश कांग्रेस...

tata workers union office bearer in tour : टाटा वर्कर्स यूनियन के सारे 11 पदाधिकारी महाराष्ट्र के इंडस्ट्रियल टूर पर, गोदरेज कंपनी को देखा

tata workers union office bearer in tour : टाटा वर्कर्स यूनियन के सारे 11 पदाधिकारी महाराष्ट्र के इंडस्ट्रियल टूर पर, गोदरेज कंपनी को देखा

by Sharp Bharat
October 30, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधीकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन के सभी 11 पदाधिकारी इंडस्ट्रियल टूर पर है. वे लोग...

Jamshedpur cancare awareness : जमशेदपुर में कैनकेयर टीम ने चलाया ब्रैस्ट कैंसर को लेकर जागरूकता अभियान, मर्दो को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर

Jamshedpur cancare awareness : जमशेदपुर में कैनकेयर टीम ने चलाया ब्रैस्ट कैंसर को लेकर जागरूकता अभियान, मर्दो को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर

by Sharp Bharat
October 30, 2026

जमशेदपुर : ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और कैंसर से जूझ रहे मरीजों का मनोबल मजबूत करने के उद्देश्य...

Jsmshedpur rural mla helps rain efected  ladies : लगातार बारिश के बेघर हुईं बनकाटी की दो महिलाओं की मदद को आगे आये विधायक सोमेश सोरेन, दोनों परिवारों को मुहैया कराए तिरपाल

Jsmshedpur rural mla helps rain efected ladies : लगातार बारिश के बेघर हुईं बनकाटी की दो महिलाओं की मदद को आगे आये विधायक सोमेश सोरेन, दोनों परिवारों को मुहैया कराए तिरपाल

by Team Sharp Bharat D
October 29, 2026

गालूडीह : लगातार बारिश के कारण बनकाटी पंचायत के ककड़ीशोल गांव में दो परिवारों के मकान क्षतिग्रस्त हो गए. इसमें...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Ramgarh police in Jamshedpur – रामगढ़ पुलिस जमशेदपुर में, साइबर ठगी मामले में कई पकड़ाये, भारी मात्रा में एटीएम कार्ड व मोबाइल बरामद, देखिए – video

Jamshedpur city policing : जमशेदपुर शहर में सिटी पेट्रोलिंग होगी सख्त, सिटी एसपी ने दिये टिप्स

Jamshedpur rural sp action : जमशेदपुर के ग्रामीण एसपी ने थानेदारों के साथ की अहम बैठक, दिये ये सारे टास्क

jharkhand ex minister in nagaland : एसआईआर प्रक्रिया को लेकर नागालैंड कांग्रेस की बैठक में शामिल हुए झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, कहा – हर योग्य मतदाता के मताधिकार की रक्षा को लेकर करें काम

tata workers union office bearer in tour : टाटा वर्कर्स यूनियन के सारे 11 पदाधिकारी महाराष्ट्र के इंडस्ट्रियल टूर पर, गोदरेज कंपनी को देखा

Jamshedpur cancare awareness : जमशेदपुर में कैनकेयर टीम ने चलाया ब्रैस्ट कैंसर को लेकर जागरूकता अभियान, मर्दो को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News