जमशेदपुर: भाजपा बिष्टुपुर मंडल के द्वारा बिष्टुपुर काली मंदिर परिसर में भारतीय जनसंघ के संस्थापक तथा राष्ट्र की एकता एवं अखण्डता के लिए आजीवन समर्पित रहने वाले डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की125वी जयंती पर उनकी चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया. जम्मू कश्मीर में दो विधान ,दो निशान और दो प्रधान समाप्त करने के लिए डॉक्टर मुखर्जी अपने जीवन के अंतिम क्षणों तक संघर्षरत रहे. (नीचे भी पढ़े)
कश्मीर से धारा 370 हटाकर उनकी स्वप्न को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने साकार किया और ऐसे महान राष्ट्र नायक को जयंती पर उन्हें शत-शत नमन. इस अवसर पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मारुति नंदन पांडेय, मंत्री बबलू नायक, मंत्री जितेंद्र पाठक, अनुज सिंह, राकेश दुबे, रोहित,सागर, भागीरथी, अंशु पाल, गंगा यादव, धर्मवीर नाथ, दीपक और सभी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.











