जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने रविवार को मुंगेर के तारापुर स्थित श्री श्री 108 बाबा तारकेश्वर नाथ उल्टा स्थान महादेव मंदिर में भगवान शंकर के दर्शन किये. वे तारापुर में बोलबम सेवा ट्रस्ट, जमशेदपुर के बैनर तले कांवरियों की सेवा भी कर रहे हैं. श्री राय ने रविवार को कांवरियों को खुद भोजन परोसा और कुछ देर तक कांवरियों के साथ चले भी. तारापुर में उनकी सेवा भावना को देख कर कांवरिये बेहद प्रसन्न नजर आए. (नीचे भी पढ़ें)

श्री राय के साथ इंद्रजीत सिंह, राकेश सिंह, अनीस कुमार, पंकज सिंह, विमल किशोर सिंह, आशीष पॉल, निशांत, मंटू, बसंत, पद्मा, श्वेता, सारिका, दीपक सिंह और साकेत गौतम भी मौजूद रहे. इन लोगों ने भी कांवरियों की सेवा की. बताते चलें कि श्री राय रविवार की सुबह ही तारापुर पहुंचे. उन्होंने कांवरियों की सेवा में घंटों बिताए. उन्होंने बोलबम सेवा ट्रस्ट, जमशेदपुर द्वारा लगाए गए शिविर में तो सेवा की ही, सड़क पर चलनेवाले कांवरियों की भी सेवा की.




