जमशेदपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज का जमशेदपुर आगमन पर रविवार को पारडीह काली मंदिर के समीप सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. भाजयुमो के जिला अध्यक्ष एवं कोल्हान विश्वविद्यालय पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा के नेतृत्व में यह स्वागत किया गया. कार्यक्रम में स्थानीय युवा कार्यकर्ताओं एवं भाजपा समर्थकों ने जोशोखरोश के साथ शिरकत किया. शशांक राज ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए युवाओं से राष्ट्र निर्माण में भागीदारी निभाने का आह्वान किया और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की बात कही. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर कई प्रमुख कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से शैलेश गुप्ता, वीरू सिंह, राज सिंह, प्रिंस सिंह, हरेराम यादव, श्री साहू, ब्रजेश अग्रवाल, अमित मौर्य, संजय श्रीवास्तव एवं सैनी आदि शामिल रहे. इस भव्य स्वागत ने संगठनात्मक एकता और युवा शक्ति का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत किया. कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समन्वय नीतीश कुशवाहा ने किया, जिनके नेतृत्व में स्थानीय कार्यकर्ताओं में नये जोश और ऊर्जा का संचार हुआ.



