
जमशेदपुर : सावन की पहली सोमवारी को जिला भर के तमाम शिवालयों में अहले सुबह से ही पूजा अर्चना शुरू हो गयी है. इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे है. जमशेदपुर के साकची स्थित मनोकामना मंदिर, राजस्थान शिव मंदिर जुगसलाई, भूतनाथ मंदिर, गोलपहाड़ी शिव मंदिर, दोमुहानी घाट शिव मंदिर में शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया. इस दौरान शिवलिंग पर जलाभिषेक कर श्रद्धालुओं ने सुख – समृद्धि की कामना की. कई शिव भक्त गेरुआ वस्त्र धारण कर शिवालयों में जलाभिषेक करने पहुंचे थे. (नीचे भी पढ़ें)

इस दौरान बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठा. आरती और भजन कीर्तन से माहौल भक्तिमय बना रहा. शिवभक्तों ने गंगा जल के साथ ही बेलपत्र, फल-फूल, भांग, धथूरा आदि अर्पित कर विधान पूर्वक पूजा की. काफी संख्या में नवयुवकों और नवयुवतियों ने भी मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना की. इस दौरान मंदिर परिसर में खासा उत्साह देखा गया. (नीचे देखें तस्वीर)









