जमशेदपुर : जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना क्षेत्र के कदमडीह में वज्रपात की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान शिव शंकर महतो (25) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार शिव शंकर जमशेदपुर में मजदूरी का काम करता था. रविवार शाम तेज बारिश हो रही थी. वह मजदूरी कर घर लौट रही था. तभी तेज बारिश होने लगी. शिव शंकर पेड़ के नीचे रुक गया और इसी दौरान अचानक वज्रपात होने से उसकी चपेट में वह आ गया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. (नीचे भी पढ़ें)
घटना की सूचना मिलते ही बस्तीवासी मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जहां सोमवार सुबह शिव शंकर का पोस्टमार्टम किया गया. मृतक के भाई जीतन महतो ने बताया कि घटना शाम 4.30 बजे की है. शिव शंकर मजदूरी कर घर लौट रही थी. तभी पेड़ के नीचे बिजली गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक शादीशुदा है और उसकी पत्नी आठ माह की गर्भवती है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है. फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है.




