बहरागोड़ा: झामुमो केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने रांची में पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला जिले के तकनीकी संस्थानों के लिए जमशेदपुर में टेक्निकल यूनिवर्सिटी, फ़ाइनेंस और टेक्नोलॉजी से जुड़े कोर्सेज़ के लिए जमशेदपुर में फिनटेक यूनिवर्सिटी, साईंस सिटी व साईंस एक्सिवीजन सेंटर शुरू करने और सेल्फ फ़ाइनेंस स्कीम से चल रहे बीएड संकाय के संविद पर कार्यरत शिक्षकों का पारिश्रमिक राज्य के अन्य विश्वविद्यालयों में चल रहे कोर्सेस के लिए निर्धारित पारिश्रमिक को समान करने, उन शिक्षकों के नियमितीकरण और घाटशिला के लिए स्वीकृत ट्राइबल यूनिवर्सिटी में वीसी की नियुक्ति की मांगों को लेकर उच्च शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव राहुल पुरवार के साथ चर्चा की. इस दौरान कुणाल षाडंगी ने ज़िले के महाविद्यालयों में आधारभूत संरचना का निर्माण और पढ़ाई को लेकर आ रही चुनौतियों पर चर्चा की. (नीचे भी पढ़े)
सचिव ने बताया कि जिले के घाटशिला कॉलेज, बहरागोडा कॉलेज, कॉपरेटिव कॉलेज, वर्कर्स कॉलेज समेत आधे दर्जन कॉलेजो में विद्यार्थियों और नए नए पाठ्यक्रमों की संख्या बढ़ने के कारण वर्तमान की आधारभूत संरचना का विस्तार कई महाविद्यालयों के सुदृढ़ीकरण का डीपीआर बन कर तैयार है और जल्द ही काम शुरू होगा. जमशेदपुर में साइंस सिटी, जमशेदपुर टेक्निकल यूनिवर्सिटी और फिनटेक यूनिवर्सिटी की मांग पर उन्होंने बताया कि ज़मीन चिन्हित कर ली गई है और इसी हफ़्ते विभाग की तकनीकी टीम, बोडाम, को-ऑपरेटिव कॉलेज की ज़मीन समेत सभी विकल्पों की स्थल जांच करेगी और फिर आगे की प्रकिया पर काम होगा. (नीचे भी पढ़े)
कुणाल ने सचिव से कहा कि कोल्हान विश्वविद्यालय और जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में सेल्फ फ़ाइनेंस स्कीम से चल रहे बीएड संकाय में संविदा पर कार्यरत शिक्षकों का पारिश्रमिक राज्य के अन्य विश्वविद्यालयों में चल रहे कोर्सेस के समान होना चाहिए और नियमितीकरण पर विचार होना चाहिए. सचिव ने बताया कि इस पर सरकार के स्तर पर रेगुलेशन बन रहा है और अगले दो से तीन महीनों में लागू करने की योजना है.



