चाकुलिया: झारखंड दिव्यांग मोर्चा ने मंगलवार को मोर्चा के संस्थापक सह अध्यक्ष गंगा नारायण दास के नेतृत्व में चाकुलिया प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी आरती मुंडा और अंचल अधिकारी नवीन पुरती को तीन सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा. (नीचे भी पढ़े)
सौंपे गये ज्ञापन में दिव्यांग, विधवा और वृद्धावस्था पेंशन के चार माह के बकाया राशि जल्द से जल्द भुगतान करने, पेंशन राशि का भुगतान नियमित रूप से करने और सभी दिव्यांगों को अबुआ, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने और समय पर राशि का भुगतान करने की मांग की है. (नीचे भी पढ़े)
इस मौके पर बीडीओ ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया है कि शीघ्र ही बकाया राशि का भुगतान किया जाएगा. इस मौके पर सबिता मांडी, महेश गगराई, नारायण महतो, अंबालिका महतो, निर्मल पातर, कृष्णा महतो, रंजीत महाली, धरनी नायक, विश्वजीत मदीना, अजित बेरा, कृष्णा नायक समेत अन्य उपस्थित थे.



