गालूडीह: गालूडीह प्रखंड के बागालडीह में लगातार बारिश से कई कच्चे मकान धराशायी हो गए हैं. कई परिवार बेघर हो गया है. बड़ाखुर्शी पंचायत के बागालडीह टोला निवासी अनिल गोप का मिट्टी का मकान का एक दीवार बारिश से ध्वस्त हो गया है. उन्होंने बताया कि मकान में परिवार के साथ जान जोखिम में डालकर रह रहे है. बारिश के कारण मिट्टी का मकान धीरे-धीरे ध्वस्त हो रहा है. गौरतलब है कि लगातार हो रही बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. इससे गरीब परिवार का आशियाना उजड़ रहा है, वे बेघर हो रही है.



