पटमदा: बोड़ाम थाना क्षेत्र के जामबनी गांव में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे बिना बारिश के हुए वज्रपात की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवक नयन भुईयां घायल हो गया. घटना के बाद परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है. चिकित्सकों के अनुसार, फिलहाल उसकी स्थिति सामान्य है. (नीचे भी पढ़े)
जानकारी के अनुसार, नयन जामबनी काली मंदिर के पास अकेले खड़ा होकर मोबाइल फोन देख रहा था. इसी दौरान अचानक तेज धमाके के साथ वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से वह जमीन पर गिर पड़ा और घायल हो गया. घटना के बाद परिजन उसे लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंचे.




