गम्हरिया: सरायकेला खरसावां जिले में शुक्रवार की सुबह थाना गम्हरिया अंतर्गत टायो कॉलोनी के पास ऑटो और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक घायल हो गया. घायल की पहचान झुरकुली निवासी आलोक मंडल के रूप में हुई है. हादसे के बाद युवक बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ा. राहगीरों ने तुरंत घायल को सड़क से हटाकर साइड किया और पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंचे परिजन और गम्हरिया थाना पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायल को पीसीआर वाहन से अस्पताल पहुंचाया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वाहनों की गति काफी तेज थी. बाइक अनियंत्रित होकर ऑटो से टकरा गई. घटना के बाद ऑटो चालक ऑटो लेकर फरार हो गया.



