जादूगोड़ा: जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के कुलड़िहा पंचायत अंतर्गत भुरकाडीह के ग्रामीणों ने शुक्रवार को आषाढ़ी पूजा की. इधर इस आषाढ़ी पूजा में ग्राम देवता को खुश करने के लिए ग्रामीणों की ओर से सौ मुर्गी, पांच बकड़ा और तीन भेड़ की बलि दी. ग्राम देवता से सुख समृद्धि और बेहतर फसल की मन्नत मांगी गयी. भुरकाडीह ग्राम प्रधान भूदेव भक्त की अगुवाई में आयोजित इस आषाढ़ी पूजा को सफल बनाने में पुजारी सरोज भक्त, अंबुज भक्त, गणेश भक्त, अविजित भक्त, भावतरण भक्त, बसंत भक्त समेत काफी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया.



