जमशेदपुर: अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन महासभा की झारखंड प्रदेश इकाई का सावन उत्सव होटल दयाल इंटरनेशनल साकची में संपन्न हुआ.इस दौरान वीरांगनाओं के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच मानगो आशियाना अंतरा की एडवोकेट दीपा सिंह को सावन क्वीन 2025 के खिताब से नवाजा गया. बारीडीह की पूर्णिमा सिंह रनरअप रही. सावन उत्सव में वीरांगनाओं ने श्रावण मास और भगवान शंकर से जुड़े महत्व, पारंपरिक कजरी और सावन से जुड़े विभिन्न गीतों, सोलह श्रृंगार आदि के साथ विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक प्रस्तुति और तत्पश्चात कई प्रकार के व्यंजनों का भी लुत्फ उठाया. (नीचे भी पढे)

सावन उत्सव में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश वीरांगना की संरक्षक प्रभा सिंह, मुदिता सिंह, पदाधिकारी सरोज सिंह, कोल्हान की कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश सिंह, संरक्षक ललिता राय, पूर्वी सिंहभूम की जिलाध्यक्ष सुनंदा सिंह, उपाध्यक्ष कृष्णा सिंह, संगठन की लीगल एडवाइजर एडवोकेट दीपा सिंह, जिला महासचिव माधवी सिंह, उपाध्यक्ष कंचन सिंह, सरायकेला की अध्यक्ष शशिप्रभा सिंह, संरक्षक संजू सिंह, वीरांगना पदाधिकारी कमल सिंह, रेखा सिंह, सरोज सिंह, नीरा सिंह, गीता सिंह, संगीता सिंह, ममता सिंह, मंजू सिंह और कई वीरांगनाओं ने भाग लिया.














