जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन, मारवाड़ी युवा मंच सुरभि शाखा एवं लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर प्रीमियम के सयुंक्त तत्वाधान में राजस्थानी संस्कृति और भाषा को समर्पित कार्यक्रम कजरी तीज व सिंधारा का आयोजन किया गया. साकची रामगढ़िया सभा भवन में राजवाड़ा थीम पर हुई सजावट के बीच आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं के लिए झूले के अलावा मेंहदी, चूड़ी, चूरन और कैंडी के स्टॉल लगाए गये थे. हरे पीले, लाल और नीले रंग के परिधानों में सजीं करीब 500 महिलाओं ने कार्यक्रम का खूब लुत्फ उठाया. कार्यक्रम में लोकगीत, नृत्य, मेंहदी, झूले व पारंपरिक खेलों के साथ मनोरंजन का भरपूर संगम देखने को मिला. (नीचे भी पढ़ें)

म्यूजिकल तम्बोला, सावन क्वीन, देवरानी-जेठानी, ग्रुप डांस, हॉउसी समेत महिलाओं और बच्चों के लिए नृत्य प्रतियोगिता एवं अन्य कई छोटे छोटे खेलों का आयोजन हुआ. सावन क्वीन को मेला स्मार्ट फ़ोन, और भी कई तरह के पुरस्कार बाटे गए. महिलाओं के लिए मेहंदी और विभिन्न शृंगार की व्यवस्था की गई. सोलह शृंगार के साथ महिलाओं ने रैंप वॉक किया. म्यूजिकल तम्बोला में जमकर पुरस्कार बांटे गए. इसके अतिरिक्त आयोजन में क्लब कचौरी, आलू की सब्जी, जलेबी, चाउमिन मंचूरियन, मोमोज, अमेरिकन डोसा, चाट, पुचका, भेलमुरी, पाश्ता, पावभाजी, चाय, मॉकटेल, फ्राइड राइस और बिहार का प्रसिद्ध लिट्टी चोखा के स्टॉल भी लगाए गए. (नीचे भी पढ़ें)
आयोजन को सफल बनाने में ज्योति अग्रवाल, ममता मूनका, वर्षा चौधरी, मुस्कान अग्रवाल, श्रीजी गर्ग, मनीषा संघी, रेखा अग्रवाल, संजना अग्रवाल, निधि मोदी, कृतिका गोयल, सपना भाऊका, अंजू चेतानी, कविता अग्रवाल, निशा अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, नेहा चौधरी, पायल अग्रवाल, अनिता अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल आदि समेत कई सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान किया.



