चाकुलिया : चाकुलिया स्टील फैक्ट्री परिसर में चल रही सात दिवसीय राम कथा, मानस चतुश्शती समारोह सह स्वर्ण जयंती के चौथे दिन ब्यास पीठ पर आसीन सीताराम शास्त्री ने कहा कि चाकुलिया में पूर्ण समर्पण के साथ श्रोता कथा का आनंद ले रहे हैं. और यहां समिति द्वारा पूर्ण व्यवस्था के साथ-साथ आकर्षक मनमोहक झांकियों की प्रस्तुति श्रद्धालुओं को आनंदित कर रही है. इसके लिए मारवाड़ी महिला समिति और आयोजक सदस्यों की काफी प्रशंसा की. कथा के क्रम में केवट-प्रसंग की कथा सुनाते हुए उन्होंने कहा कि प्रभु तैरते नहीं, तारते हैं, अच्छा धर्म कर्म करना हो तो पत्नी के साथ करें, इससे पुण्य मिलता है. केवट भी भगवान राम और माता सीता के चरण पत्नी के साथ पखारे थे. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि ठाकुर जी ही भक्त की महिमा को बढ़ाते हैं. यह सीख केवट चरित कथा से सीख मिलती है. जिसके नाम स्मरण मात्र से जीवन तर जाता है और पापों का नाश होता है, वहीं प्रभु गंगा पार जाने के लिए केवट की प्रतीक्षा करते हैं, पढ़ने-लिखने मात्र से विवेक नहीं आता बल्कि संत महात्माओं की सेवा और उनके आशीर्वाद से विवेक मिलता है. केवट ने प्रभु की सेवा और भक्ति कर अपना, साथियों और अपने पूर्वजों का कल्याण किया. ठाकुर जी की भक्ति करें. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि धर्मपत्नी वही है जो पति के मन की बात बिन कहे समझ जाए वहीं धर्मपत्नी है. भक्तों की सबसे बड़ी संपत्ति प्रभु की भक्ति है. केवट ने प्रभु राम को गंगा पार उतार कर नदी तट पर ही प्रभु के लौटने की प्रतीक्षा पूर्ण भक्ति से करता है ताकि पुनः भगवान के दर्शन मिलें. केवट की भक्ति के कारण ही प्रभु वनवास पूर्ण कर पुन: केवट से मिलने पहुंचे. जहां-जहां भगवान का कीर्तन होता है वहां हनुमान जी का वास होता है. केवट प्रसंग की कथा सुन श्रोता भाव विभोर हो गए और स्थानीय युवाओं ने वनवास जाते समय कैवट द्वारा प्रस्तुत प्रभु राम सीता और लक्ष्मण के प्रति भक्ति पर आधारित झांकी को श्रोताओं ने खुब सराहा और तालियों की गड़गड़ाहट से स्टील फैक्ट्री गूंज उठी. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं शास्त्री जी द्वारा प्रस्तुत भक्ति गीत, मेरी नइया में लक्ष्मण राम, गंगा मइया धीरे बहो, मेरी नइया में चारों धाम, गंगा मइयां धीरे बहो… पर झूम उठे. कथा के सफल संचालन में रवि झुनझुनवाला, प्रभात झुनझुनवाला, दीपक झुनझुनवाला, आलोक लोधा, संजय लोधा, अमित भारतीय, परमेश्वर रुंगटा, गणेश रुंगटा, कौशल रुंगटा, भरत रुंगटा, केशव रुंगटा, विट्ठल शर्मा, लिच्चू रुंगटा, गौतम शर्मा, निकुंज लोधा समेत अन्य ने अहम भूमिका निभाई. कल सुबह गौशाला परिसर से महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली जाएगी.












