जमशेदपुर:कृष्ण बॉयज समिति द्वारा आयोजित श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गयी है. रविवार को समिति के पंडाल का भूमि पूजन आचार्य शुभम त्रिवेदी के मार्गदर्शन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ. इस अवसर पर समिति के मेला इंचार्ज चंदन कुमार सिंह ने बताया कि इस वर्ष जन्माष्टमी का आयोजन अत्यंत भव्य और धूमधाम से किया जाएगा. सात दिवसीय मेले में दही हांडी, के साथ साथ बिजली झूला, ब्रेक डांस, मीना बाजार और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी. (नीचे भी पढे)

15 अगस्त को पंडाल एवं मेला उद्घाटन,16 अगस्त श्री कृष्ण जन्माष्टमी पूजा एवं कृष्ण बनो राधा बनो फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, 17 अगस्त को महाभोग, 18 अगस्त भक्ति संध्या, 19 अगस्त को दही हांडी मटकी फोड़ प्रतियोगिता, 20 अगस्त को लठमार दही हांडी, 21 अगस्त, दही हांडी मटकी फोड़ प्रतियोगिता पुरुष, 22 अगस्त को विसर्जन होगा. समिति के अध्यक्ष राकेश सिंह ने सभी शहरवासियों से इस भव्य आयोजन में शामिल होकर उत्सव का आनंद लेने की अपील की है. यह आयोजन धार्मिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बनेगा. इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष राकेश सिंह, सचिव आलोक कुमार, कोषाध्यक्ष अध्यक्ष परविंदर, मेला इंचार्ज चंदन सिंह, गणेश यादव, कृष्ण मुरारी, संदीप,अभिषेक दुबे के साथ कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे.




