
जमशेदपुर : जमशेदपुर और आस पास के क्षेत्रों में शिवभक्तों ने भगवान शिव का विधि विधान से जलाभिषेक किया. जमशेदपुर के शिवालयों में जलाभिषेक और पूजा अर्चना को सुबह पांच बजे से ही भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया. इस दौरान भक्तों ने भोलेनाथ को जल, दूध और गंगाजल से जलाभिषेक किया. भक्तों की भीड़ से भक्ति और आस्था शिवालयों में कई गुना बढ़ गयी. शिवालयों में दिनभर बम-बम भोले व हर-हर महादेव के जयकारे गुंजते रहे. शहर का मनोकामना मंदिर, जुगसलाई का भुतनाथ मंदिर, आदित्यपुर का शिव मंदिर, बिष्टुपुर लक्ष्मी नाथ गोस्वामी मंदिर जिलेभर के शिवभक्तों की आस्था का सबसे बड़े केन्द्र है. यहां यूं तो हर दिन सुबह शहर के भक्त पूजा अर्चना को पहुंचते हैं पर सावन के दूसरे सोमवारी को इनकी संख्या कई गुना बढ़ गयी. (नीचे भी पढ़ें)

बारिश के बीच भी भक्तों का मंदिरों में तांता लगा रहा. यहां सुबह पांच बजे से ही भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक करने पहुंचने लगे. सुबह मंदिर खुलने से पहले ही भक्त हाथों में पूजन सामग्री व जलपात्र के साथ यहां मौजूद थे. मंदिर खुलते ही यहां भक्तों का पूजा अर्चना व जलाभिषेक करने का सिलसिला शुरू हो गया, जो भक्त यहां सुबह तड़के पहुंचे, उन्हें पूजा अर्चना व जलाभिषेक करने में आसानी हुई. समय बीतने के साथ ही यहां भक्तों की भीड़ भी बढ़ती चली गयी. इससे मंदिर में भक्तों की कतार लगने लगी और मंदिर में में जयकारे गूंजने लगे. (नीचे भी पढ़ें)

दोपहर तक यहां बड़ी संख्या में भक्तों ने भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक किया. मंदिर में पूजा अर्चना और जलाभिषेक कर भक्तों ने बाबा से अपनी मनोकामना पूर्ण होने का आर्शीवाद मांगा.



