बहरागोड़ा: बहरागोड़ा के पाथरी पंचायत अतंर्गत महुलडांगरी स्थित बाबा कामेश्वर धाम में सावन माह की दूसरी और बंगला माह की पहली सोमवार के दिन मंदिर परिसर में पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. वहीं 30 युवाओं की कांवरिया की टोली बोल बम और हर-हर महादेव के नारे लगाते हुए मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया और श्रद्धा पूर्वक भगवान शिव की पूजा की. सोमवार की अहले सुबह 5 बजे से ही श्रद्धालु पूजा करने के लिये जुटने लगे थे. (नीचे भी पढ़ें)
सर्णरेखा नदी के मधुआबेड़ा घाट से जल लेकर आए 30 कांवरिया भी पहुंचे. जलाभिषेक के लिये श्रद्धालु लाइन में घंटों तक खड़े रहे. सभी कांवरिया जलाभिषेक व पूजार्चना के लिए कतार में खड़े होकर पूजा करवाया. इधर प्रखंड क्षेत्र के अन्य शिवालयों में भी पूजा अर्चना के लिये सुबह से ही भीड़ लगी रही.



