रांची : झारखंड भाजपा में बड़ा बदलाव किया गया है. इसके तहत विधायक नवीन जायसवाल को झारखंड विधानसभा में विधानमंडल दल का मुख्य सचेतक बनाया गया है. इसके साथ ही बगोदर से विधायक नागेंद्र महतो और धनबाद के विधायक राज सिन्हा को उपसचेतक नियुक्त कर दिया गया है. नवीन जायसवाल हटिया से विधायक है. उनका सचेतक बनने पर भव्य स्वागत किया गया. वहीं, उनकी नियुक्ति का आदेश आने के बाद प्रदेश अध्यक्ष और विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रवींद्र कुमार राय, महामंत्री कर्मवीर सिंह, आदित्य साहू समेत तमाम लोगों ने उनको बधाई दी है. तीनों ही नेताओं का अपनी अपनी पहचान और पकड़ है. (नीचे भी पढ़ें)

नवीन जायसवाल ओबीसी समाज से आते है जबकि राज सिन्हा अगड़ी जाति से है. कुड़मी समाज से नागेंद्र महतो आते है. लिहाजा, भाजपा ने अपना जातिगत समीकरण को भी इसके जरिये साधने की कोशिश की है. इसके अलावा पार्टी ने क्षेत्रवार स्थिति को भी मजबूत बनाने के लिए यह व्यवस्था की है. वैसे यह कहा जा रहा है कि इस पूरे मामले में सबको जोड़ने की कोशिश की गयी है.











