रांची: रांची सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने धोखाधड़ी और साजिश कर 28.66 लाख के राजस्व का नुकसान पहुंचाने के 21 साल पुराने मामले में फैसला सुनाया है. शनिवार को कोर्ट ने जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष दिलीप प्रसाद, सुधीर जैन और सुरेंद्र जैन को दोषी करार देते हुए दो-दो वर्ष की सजा सुनाई है. (नीचे भी पढ़े)
इसके साथ ही कोर्ट ने सभी दोषियों पर एक-एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है.सजा सुनाने के बाद कोर्ट ने सभी को जमानत दे दी, जिसके बाद वे अपने-अपने घर चले गए. बता दें कि कोर्ट द्वारा किसी मामले में तीन साल तक की सजा देने पर उसी कोर्ट को जमानत देने का अधिकार है. इसलिए कोर्ट ने तीनों को जमानत दे दी. (नीचे भी पढ़े)
क्या है मामला: विदित हो कि वर्ष 2004 में हुए घोटाले को लेकर सीबीआई ने 2013 में एफआईआर दर्ज की थी. इसमें दिलीप प्रसाद पर अध्यक्ष रहते कई नियुक्तियों में अपने पद का दुरुपयोग करने का आरोप है. सीबीआई ने नियुक्ति घोटाले में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की है. यह पहला मामला (आरसी 6/2013) है, जिसमें सीबीआई कोर्ट ने फैसला सुनाया है.











