गालूडीह : गालूडीह के आदर्श मध्य विद्यालय में शनिवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ. इसमें इको क्लब से जुड़े छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीईओ विजय राम उपस्थित रहे. बीईओ श्री राम एवं प्रधानाध्यापिका शिप्रा दत्ता ने शिक्षकों एवं छात्रों के साथ विद्यालय परिसर में फूलों के 700 पौधे लगाये. साथ ही, विद्यालय के विद्यार्थियों ने पौधों की नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया. विद्यालय के बच्चों ने पौधों को लगाकर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया. (नीचे भी पढ़ें)
बीईओ और विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों को प्रकृति के महत्व के प्रति जागरूक किया. प्रधानाध्यापिका शिप्रा दत्ता ने कहा कि पेड़-पौधे धरती की रक्षा और मानव जीवन के लिए जरूरी हैं. पर्यावरण संतुलन के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए, ताकि आनेवाली पीढ़ी को स्वच्छ पर्यावरण मिल सके. मौके पर प्रधानाध्यापिका शिप्रा दत्ता, समाजसेवी खुदीराम महतो, मनोज कुमार झा, सुनीति टोप्नो, प्रियतमा मंडल, अनिता महतो, पायल सरकार, श्रवण कुमार, निशा सिंह, मालविका सिंह व ग्रामीण उपस्थित रहे.











