जमशेदपुर: जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत आश्रमपाड़ा हलुदबनी में शनिवार की आधी रात को घर में घुसकर मारपीट की एवं घर से बाहर निकाल किसी अन्य जगह पर लेकर जाकर घर में बंद कर दिया. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. इस संबंध में पीड़िता कोनिका जेना ने पश्चिम बंगाल झाड़ग्राम निवासी राहुल पाणी और सौरभ पाणी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है. कोनिका ने पुलिस को बताया कि दोनों आरोपियों के साथ उसका पुराना विवाद चल रहा है. (नीचे भी पढ़े)
इसी रंजिश में शनिवार देर रात आरोपी उसके घर पहुंचे, और दरवाजा नहीं खोलने पर आरोपियों ने जबरन दरवाजा तोड़ दिया और घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की. इसके बाद दोनों ने घसीटते हुए घर से बाहर निकाला और मारते-पीटते हुए एक अन्य जगह ले जाकर कमरे में बंद कर दिया. सूचना मिलने पर परसुडीह पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस का कहना है कि घटना की सच्चाई का पता लगाने के लिए बयान दर्ज किए जा रहे हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. फिलहाल,आरोपियों की तलाश जारी है. पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.



