• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, June 28, 2026
35 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jharkhand defence expo : रांची के टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित “इस्ट टेक सिम्पोजियम 2025 ” डिफेंस एक्सपो की हुई शुरुआत, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया उदघाटन, देखिए – video

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन रांची के खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित “इस्ट टेक सिम्पोजियम 2025” (डिफेंस एक्सपो) कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित हुए. इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन राज्य के लिए महत्वपूर्ण दिन है. राजधानी रांची की स्थित वीर टाना भगत इंडोर स्टेडियम परिसर खेलगांव में केंद्रीय रक्षा मंत्रालय की ओर से “ईस्ट टेक सिम्पोजियम-2025” का ऐतिहासिक आयोजन किया जा रहा है. ये आयोजन अपने आप में एक विशिष्ट कार्यक्रम है जिसमें रक्षा क्षेत्र के कई नए आयाम जोड़ने की पहल की जा रही है. (नीचे भी पढ़ें)

मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि इस आयोजन के उद्देश्य को पूरा करने में हमें जरूर सफलता मिलेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड ने देश को बहुत कुछ दिया है, इस राज्य में डिफेंस सेक्टर से जुड़े उद्योग क्षेत्र के विस्तार की भी प्रबल संभावनाएं हैं. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार रक्षा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र के साथ पूरा सहयोग करने हेतु प्रतिबद्ध है. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड संभावनाओं का प्रदेश है. यहां रक्षा सेक्टर में उपयोग होने वाले रॉ-मैटेरियल प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. यहां पर्याप्त मात्रा में यूरेनियम की भी उपलब्धता है. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि झारखंड में कई बड़े-बड़े उद्योग संस्थान स्थापित हुए है. उद्योग के विस्तार में भी इस राज्य का देश में अलग पहचान रहा है. कई छोटे-बड़े उद्योग यहां पले-बढ़े हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि कई बार गलत नीति निर्धारण के कारण कुछ चीजें समाप्त होती नजर आती है. हम सभी लोग ये जानते हैं कि एचईसी जैसी उद्योग संस्थान रांची में स्थापित है. इस संस्थान के सहयोग से देश के भीतर कई अन्य औद्योगिक संस्थाएं आगे बढ़े हैं. उन्होंने कहा कि एचईसी सैटेलाइट तथा परमाणु कॉम्पोनेंट्स बनाने में भी अहम भूमिका निभाता रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि एचईसी की स्थिति आज बहुत अच्छी नहीं है, यह जानकर काफी तकलीफ होती है आखिर किस वजह से इतना बड़ा उद्योग संस्थान आज उम्मीद के अनुरूप खरा नहीं उतर पा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

राज्य सरकार का मिलेगा पूरा सहयोग
मुख्यमंत्री ने कहा कि जरूरत है कि केंद्र एवं राज्य सरकार समन्वय स्थापित कर आपसी सहयोग से उद्योग संस्थाओं को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका का निर्वहन करे ताकि उद्योग के क्षेत्र में राज्य तथा देश आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ सके. उन्होंने कहा कि मिलजुलकर प्रयास करने से डिफेंस से जुड़े इंडस्ट्री सेक्टर में नए आयाम जोड़े जा सकते हैं. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि सौभाग्य की बात है कि भारतीय सशस्त्र सेना के रक्षा प्रमुख आज हमारे बीच यहां उपस्थित हैं. एमएसएमई के क्षेत्र में भी इनके द्वारा किया जा रहा प्रयास एक सकारात्मक पहल है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से डिफेंस सेक्टर को पूरा सहयोग प्रदान किया जाएगा. इस अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन सहित अन्य गणमान्य अतिथियों एवं रक्षा मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों ने डिफेंस एक्सपो का अवलोकन किया. इस डिफेंस एक्सपो में देशभर से रक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञ, औद्योगिक संस्थाएं, तकनीकी संस्थान तथा लघु एवं मध्यम उद्योगों से जुड़े लोग शामिल हुए. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, भारतीय सशस्त्र सेना के रक्षा प्रमुख (सीडीएस) अनिल चौहान, मुख्य सचिव झारखंड अलका तिवारी, पूर्वी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रामचंद्र तिवारी, पूर्वी कमान एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ सूरत सिंह, रक्षा मंत्रालय के अन्य वरीय अधिकारी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur accident: जमशेदपुर में नशे में ट्रक ड्राइवर ने कार सहित चार बाइकों को मारी टक्कर, फिर बाउंड्रीवाल से टकराया, मुआवजे की मांग को लेकर बिरसानगर मुख्य सड़क जाम
खबर

Jamshedpur accident: जमशेदपुर में नशे में ट्रक ड्राइवर ने कार सहित चार बाइकों को मारी टक्कर, फिर बाउंड्रीवाल से टकराया, मुआवजे की मांग को लेकर बिरसानगर मुख्य सड़क जाम

June 28, 2026
Jamshedpur clash : बिस्टुपुर में हिंसक झड़प के बाद आदित्यपुर के दो युवक गंभीर रूप से घायल, देखिए – video
खबर

Jamshedpur clash : बिस्टुपुर में हिंसक झड़प के बाद आदित्यपुर के दो युवक गंभीर रूप से घायल, देखिए – video

June 28, 2026
Saraikela nh accident – चांडिल एनएच-33 पर पर सड़क दुघर्टना में जमशेदपुर के दो युवक गंभीर रूप से घायल, पटमदा में घायल युवक एमजीएम में भर्ती
खबर

Saraikela nh accident – चांडिल एनएच-33 पर पर सड़क दुघर्टना में जमशेदपुर के दो युवक गंभीर रूप से घायल, पटमदा में घायल युवक एमजीएम में भर्ती

June 28, 2026
Next Post

Jamshedpur dc meeting with companies for csr : जमशेदपुर के उपायुक्त ने कंपनियों से ली सीएसआर की पूरी रिपोर्ट, कंपनियों को दिया टास्क

Jharkhand hcl icc rakha mines mou : मुसाबनी का ताम्रनगरी फिर से होगा गुलजार, झारखंड सरकार के राखा खनन लीज डीड का निष्पादन, राज्य सरकार की ओर से उपायुक्त ने किया विलेख पर हस्ताक्षर

Jamshedpur water problem to be solved : जल्द ही दूर हो जाएगी मानगोवासियों की पानी की समस्या, 150 एचपी का एक मोटर चालू, दूसरा दो दिनों में हो जाएगा चालू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur accident: जमशेदपुर में नशे में ट्रक ड्राइवर ने कार सहित चार बाइकों को मारी टक्कर, फिर बाउंड्रीवाल से टकराया, मुआवजे की मांग को लेकर बिरसानगर मुख्य सड़क जाम

Jamshedpur clash : बिस्टुपुर में हिंसक झड़प के बाद आदित्यपुर के दो युवक गंभीर रूप से घायल, देखिए – video

Horoscope Know Your-Day sunday 28th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 28 जून 2026

Saraikela nh accident – चांडिल एनएच-33 पर पर सड़क दुघर्टना में जमशेदपुर के दो युवक गंभीर रूप से घायल, पटमदा में घायल युवक एमजीएम में भर्ती

Jamshedpur mgm hospital hungama – एमजीएम अस्पताल की गायनिक ओपीडी के बाहर हंगामा, परिजनों और कर्मचारी के बीच विवाद

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur accident: जमशेदपुर में नशे में ट्रक ड्राइवर ने कार सहित चार बाइकों को मारी टक्कर, फिर बाउंड्रीवाल से टकराया, मुआवजे की मांग को लेकर बिरसानगर मुख्य सड़क जाम

Jamshedpur clash : बिस्टुपुर में हिंसक झड़प के बाद आदित्यपुर के दो युवक गंभीर रूप से घायल, देखिए – video

Saraikela nh accident – चांडिल एनएच-33 पर पर सड़क दुघर्टना में जमशेदपुर के दो युवक गंभीर रूप से घायल, पटमदा में घायल युवक एमजीएम में भर्ती

Jamshedpur mgm hospital hungama – एमजीएम अस्पताल की गायनिक ओपीडी के बाहर हंगामा, परिजनों और कर्मचारी के बीच विवाद

Adityapur Water Supply Scheme: आदित्यपुर जलापूर्ति योजना 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

Jamshedpur rural brain malaria  :  पोटका में विभिन्न गांवों में फैला ब्रेन मलेरिया,  पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती विद्यार्थियों से मिलने पहुंचीं समाजसेविका दुखनी सोरेन, जाना कुशल क्षेभ

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News