जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह स्थित संत रोबर्ट चर्च में संत रोबर्ट दिवस धूमधाम से मनाया गया. यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रस्तुतिकरण युवाओ द्वारा किया गया. यहां मुख्य अतिथि के रूप में जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी और विशिष्ट अतिथि के रूप में डेविड विन्सेंट उपस्थित हुए. मौक़े पर फ़ादर बेनेडिक्ट मिंज, दिलीप मरांडी (पल्ली पुरोहित), फादर प्रिंस राज (प्रिंसिपल), सीएजे प्रेसिडेंट प्रदीप जोजो, महिला संघ अध्यक्ष कांता खालको, उप – प्रधानाध्यापिका सिस्टर लिलि ग्रेस आइन्ट, इंग्लिश सेक्शन की संयोजिका सिस्टर ज्योति लुगून और हिन्दी सेक्शन की संयोजिका रीना संत रॉबर्ट बेलाटमिन की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के लिए आगुवाई की. युवा संघ अध्यक्ष अमन किंडो, अमित मुखी, पंकज कुमार एवं समस्त ख्रीस्तीय विश्वासीगण उपस्थित थे.



