जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा फार्म एरिया स्थित श्री रामपादुका आश्रम में श्री वेंकटेश्वर स्वामी (बालाजी) की लक्षार्चना आयोजित की गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने हिस्सा लिया. बता दें कि भाद्रपद/आश्विन के पावन महीनों में श्री वेंकटेश्वर स्वामी (बालाजी) की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व माना गया है. इसी के आलोक में शुक्रवार को कदमा श्री रामपादुका आश्रम में शुक्रवार को श्री वेंकटेश्वर स्वामी (बालाजी) की लक्षार्चना की गई. इस पूजा-अर्चना में सैकडों की संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया, (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम की शुरुआत पं राजू शास्त्री द्वारा लक्षार्चना के लिए संकल्प कराये जाने के साथ हुई, जिसके पश्चात हवन किया गया. महा आरती के बाद श्री रामपादुका आश्रम समिति के सदस्यों ने भक्तों के बीच प्रसाद वितरित किया. शाम को भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें आचार्य भक्त सभा के सदस्यों ने अनेक भक्ति गीत एवं भजन प्रस्तुत किए.



