जमशेदपुर : जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर स्थित जेवियर पब्लिक स्कूल में मंगलवार को आस्था और विश्वास का त्योहार नवरात्रि बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण को रंगीन झालरों से सजाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत ज्ञानवर्धक स्पीच से हुई, जिसके माध्यम से बच्चों ने अपनी भावनाओं को साझा करते हुए यह बताया कि दुर्गा पूजा न केवल हमारी धार्मिक आस्था का एक त्योहार है, बल्कि 9 दिनों तक मनाया जाने वाला यह पर्व हमें यह भी सीखता है की बुराई पर हमेशा अच्छाई की ही जीत होती है. (नीचे भी पढ़ें)

तत्पश्चात विद्यार्थियों द्वारा मां दुर्गा की स्तुति पर आधारित एक सामूहिक नृत्य भी प्रस्तुत किया गया जिसने सभी को भक्ति भाव से सराबोर कर दिया. इस प्रकार या पूरा कार्यक्रम भक्ति पूर्ण माहौल में सभी शिक्षक शिक्षिकाओं की उपस्थिति में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ.











