रांची : झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो गया. पहले दिन की बैठक के बाद शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने विधायक दल की बैठक की. इस बैठक में भाजपा के तमाम विधायक मौजूद थे. इस दौरान तय किया गया कि विधानसभा में वे लोग मजबूत विपक्ष की भूमिका निभायेंगे. सरकार को सरना कोड, एससी व एसटी आरक्षण, जाति जनगणना के अलावा अन्य सारे मुद्दे पर जवाब दिया जायेगा. इस दौरान विधायक दल ने तय किया किया कि अगर एसआइआर को लेकर अगर कोई प्रस्ताव सरकार लाती है तो उसका जोरदार विरोध होगा. इसके अलावा विधि व्यवस्था को लेकर भी सरकार को घेरने की रणनीति तय की गयी. (नीचे भी पढ़ें)
इस दौरान सरकार के सवालों के बारे में भी चर्चा की गयी और बताया गया कि चूंकि, सत्र काफी कम दिनों का है, इस कारण प्रस्तावों पर बहस हो यह वे लोग भी चाहेंगे, लेकिन गैर जरूरी चीजों को अगर पारित कराया जायेगा तो वे लोग एक स्वर से विरोध करेंगे. जरूरत पड़ने पर वाकआउट भी होगा. मजबूत विपक्ष के तौर पर काम करने का संकल्प लिया गया.



