रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : गोइलकेरा के प्रसिद्ध महादेवशाल धाम में चौथी सोमवारी के मौके पर झारखंड प्रदेश यूथ कांग्रेस की ओर से भंडारे का आयोजन किया जाएगा. इसकी जानकारी देते हुए यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल ने बताया कि रविवार तीन अगस्त और सोमवार चार अगस्त को श्रद्धालुओं की सेवा के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से भंडारे का आयोजन किया जाएगा. पिछले साल भी यूथ कांग्रेस ने शिविर लगाकर महादेवशाल धाम में खिचड़ी आदि भोग का वितरण किया गया था. इस बार यह आयोजन दो दिनों के लिए होगा, जिसमें श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद और भोग का वितरण किया जाएगा.



