जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा कॉलोनी में लवारिस कुत्तों द्वारा झुंड बनाकर हमला कर घायल करने पर रोक लगाने की मांग को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों ने जमशेदपुर के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से मिलकर एक मांग पत्र सौपा. सौपे गए मांग पत्र में कहा गया है कि बागबेड़ा कॉलोनी में लावारिस कुत्ता झुंड बनाकर विगत कई महीनो से बच्चों, महिलाएं, पुरुष सहित कई लोगों को नोंचकर, झपटकर घायल कर दिए है. इससे स्थानीय लोग अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. सारी बातों से अवगत होने के पश्चात उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने पंचायत प्रतिनिधियों को बताया कि बागबेड़ा कॉलोनी में ग्रामसभा का आयोजन नहीं किए जाने पर कचरे का ढेर पड़ा हुआ है. (नीचे भी पढे़ं)
कचरे का ढेर रहने के कारण आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है, जिसके कारण ऐसी घटना घट रही है. उन्होंने इस पर अंकुश लगाने के लिए संबंधित पदाधिकारी को तत्काल निर्देश दिए है. इस मौके पर उप मुखिया संतोष ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, समाजसेवी भोला झा, अजय, प्रकाश राव उपस्थित थे.



