रामगोपाल जेना/ चक्रधरपुर : चक्रधरपुर अनुमंडल क्षेत्र के बंदगांव प्रखंड के लांडुपदा गांव के समीप 11000 वोल्ट की एचटी लाइन पर काम कर रहा बिजली मिस्त्री श्याम सुंदर रजक अचानक लाइन चालू हो जाने के कारण जख्मी हो गया है. दुर्घटना के बाद उसे तत्काल चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है. (नीचे भी पढ़ें)

हादसे के संबंध में अबतक मिली जानकारी के अनुसार बिजली मिस्त्री श्यामसुंदर रजक ने काम करन के लिए शट डाउन लिया था. लांडुपदा में वह काम कर ही रहा था तभी अचानक लाइन चालू हो गया, जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया. लोटापहाड़ निवासी उक्त बिजली मिस्त्री के जख्मी होने के बारे में समाचार लिखे जाने तक यह पता नहीं चल पाया है कि यदि श्याम सुंदर रजक (बिजली मिस्त्री) ने शट डाउन लिया था तो कार्य के दौरान लाइन चालू किसने कर दिया. इस मामले में जब विभाग के सहायक अभियंता से जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी कुछ नहीं बता पाएंगे, पूरी जानकारी लेने के बाद ही कुछ बताएंगे. फिलहाल जख्मी बिजली मिस्त्री को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर भेजा गया है.



