जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के नामदा बस्ती में रहने वाली महिला मनीषा कौर की गला रेतकर हत्या मामले में आरोपी कोई और नहीं बल्कि उसका पति सागर निकला. सूत्रों की माने तो पुलिस ने महिला के पति सागर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. विदित हो कि शनिवार तड़के मनीषा कौर का शव उसके घर से बरामद किया गया था. उसकी गर्दन चाकू से रेती गई थी. मामले की छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपी पति सागर को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में सागर ने हत्या की बात कबूल की. (नीचे भी पढ़ें)
पुलिस सूत्रों के अनुसार सागर ने बताया कि उसने सेक्स करने वाली दवा खाई थी और पत्नी के साथ अप्राकृतिक यौनाचार की मांग की थी. जब पत्नी ने इसका विरोध किया, तो गुस्से में आकर उसने चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी. बताया जाता है कि मनीषा और सागर ने 9 साल पहले प्रेम विवाह किया था. दोनों के दो बच्चे भी हैं. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी. गोलमुरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.















