जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. इंसान तो इंसान चोर अब देवस्थलों को भी अपना निशाना बना रहे हैं. ताजा घटना सरजामदा स्थित गुरुद्वारा साहिब का है. जहां बीती रात चोरों ने गुरुद्वारा के दान पेटी का ताला तोड़कर उसमें रखे करीब 40 से 45 हजार रुपए की चोरी कर ली. चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. उधर इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है. मालूम हो कि हाल के दिनों में हुए एक भी चोरी की घटनाओं का पुलिस ने अब तक खुलासा नहीं किया है जिससे चोरों के मनोबल बढ़ाते जा रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)
उधर गुरूद्वारे के प्रधान ने बताया कि गुरुद्वारा के आसपास हो रहे अड्डेबाजी और नशेड़ियों के बढ़ते प्रभाव को लेकर कई बार स्थानीय पुलिस को जानकारी दी गई बावजूद इसके पुलिस ने किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की जिसका नतीजा आज चोरों ने गुरु घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है. गुरुद्वारा के प्रधान ने बताया कि आज भी चोरी की घटना की सूचना सुबह 5:00 बजे देने के बाद कई घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस जानकारी लेने नहीं पहुंची जो पुलिस की निष्क्रियता दर्शाती है. वही चोरी की इस घटना के बाद सिख समुदाय के लोगों में आक्रोश व्याप्त है.



