जादूगोड़ा : जादूगोड़ा यूसिल अस्पताल चौक पर भाजपा नेता बाबूलाल सोरेन ने सादगी से विश्व आदिवासी दिवस मनाया. इस मौके पर झारखंड के जननायक दिवंगत शिबू सोरेन, ओलचिकी के संस्थापक पंडित रघुनाथ मुर्मू, बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हु,तिलका माझी के चित्रपर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी.(नीचे भी पढ़े)
उन्होंने विश्व के आदिवासी एक हो का नारा बुलंद किया तथा कहा कि एकजुट रहने पर ही जल,जंगल व जमीन बचेगा. जिसको लेकर आदिवासी-मूलवासियों के बीच जागरूकता अभियान चलाकर शीर्ष तक पहुंचाया जाएगा. इस मौके पर रघु टुडू, लखन मुर्मू, रतन भक्त, सपन मुर्मू, जगत टुडू, बाबूराम सोरेन, योगेश मुर्मू, सुभाष कर्मकार,बैद्यनाथ मुर्मू,समेत काफी संख्या भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.











