जमशेदपुर: शनिवार, 9 अगस्त को झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के राकेश साहू के नेतृत्व में विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक युवा संगठन भारतीय युवा कांग्रेस का 65वीं स्थापना दिवस के अवसर पर साकची के चंडीनगर में चावल मुड़ी मिक्सर बच्चों के बीच बिस्कुट का वितरण किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप प्रदेश महासचिव राकेश साहू ने कहा कि युवा कांग्रेस देश की युवाओं के हित की बात करती है. उनकी समस्याओं को लेकर सड़क से लेकर सदन तक आवाज बुलंद करने का काम करती है. (नीचे भी पढ़े)

वहीं सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है. युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता का आंदोलन का इतिहास रहा है. आज ही के दिन विश्व आदिवासी दिवस के रूप में भी मनाया जाता है, हम सभी बिरसा मुंडा को भी नमन करते हैं वा भारत को नफरत व महंगाई से बचाने के लिए हर लड़ाई लड़ने के लिए शपथ ली गई. कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से महिला पूर्व प्रदेश सचिव मंजू दास, युवा कांग्रेस जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा प्रत्याशी सागर साहू, सुमित कुमार, अमित साहू, वेदांत साहू आदि की भूमिका अहम रही.











