जमशेदपुर: 10 अगस्त रविवार को उत्कल दुर्गा पूजा समिति, कदमा द्वारा प्रातः 9:30 बजे कदमा स्थित पूजा मैदान में आगामी दुर्गा पूजा पंडाल के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस पूजन कार्यक्रम श्रद्धा और विधि विधान के साथ सम्पन्न हुआ.कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई, जिसमें समिति के सभी पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य एवं स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़े)
अध्यक्ष सत्यब्रत महापात्र एवं महासचिव संजीव सामल की अगुवाई में पूजास्थल पर भूमि पूजन किया गया.भूमि पूजन के माध्यम से दुर्गा पूजा की तैयारियों की औपचारिक शुरुआत की गई. इस अवसर पर समिति ने इस वर्ष के आयोजन को भव्य, सुव्यवस्थित एवं सामूहिक सहयोग से सम्पन्न करने का संकल्प लिया.











