गालूडीह: आगामी 14 अगस्त आंचलिक मैदान गालूडीह में आयोजित होने वाली महा रक्तदान शिविर को सफल बनाने को लेकर रविवार को कुड़मी संस्कृति विकास समिति, नेताजी सुभाष जयंती समिति एवं आंचलिक कल्चरल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में संरक्षक खुदीराम महतो की अध्यक्षता में महुलिया पंचायत भवन में बैठक की गयी. बैठक की शुरुआत गालूडीह रक्तदान समिति की ओर से रक्तदान शिविर के प्रायोजक स्कूली शिक्षा मंत्री सह विधायक रामदास सोरेन की शीघ्र स्वास्थ लाभ हेतु सामुहिक प्रार्थना सभा कर ईश्वर से मंगल कामना की गयी.(नीचे भी पढ़े)
इसके बाद 14 अगस्त को महा रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए कुड़मी संस्कृति विकास समिति, नेताजी सुभाष जयंती समिति एवं आंचलिक कल्चरल एसोसिएशन के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारीयों को सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया गया है. लोगों से अपील की गयी है कि इस महा रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें एवं खुद के शरीर को स्वस्थ रखें तथा दूसरों को जीवन दान करें. इस मौके पर पंसस शीला गोप, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष दुर्गाचरण मुर्मू, उपमुखिया कपिल देव शर्मा, वार्ड सदस्य बासंती दत्ता, झोंटू सिंह, नेताजी सुभाष जयंती के अध्यक्ष मानस दास, आंचलिक कल्चरल एसोसिएशन के महासचिव रबीन्द्र नाथ महतो, सानू सिन्हा, सचिन सरकार, समाजसेवी रामराज प्रसाद दिनकर, अशोक महतो, डोमन गोप, इंद्रजीत गिरी आदि उपस्थित थे.











