जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोविंदपुर में वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में प्रतिभा केंद्र द्वारा एवं वीर शिवाजी पार्क में स्थानीय जनों द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक मंगल कालिंदी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ परितोष सिंह उपस्थित रहे. प्रतिभा केंद्र के अध्यक्ष रमाकांत गिरी द्वारा विधायक के सम्मान के पश्चात स्टेडियम में 20 वृक्ष लगाया गया. वीर शिवाजी पार्क में भी स्कूली बच्चो द्वारा 10 वृक्ष लगाया गया. स्थानीय जनों ने वीर कुंवर सिंह स्टेडियम और शिवाजी पार्क के विकास हेतु विधायक से आग्रह किया. इस अवसर पर विधायक ने कहा कि आज हवा दूषित हो गयी है, आने वाली पीढ़ी को बचाने के लिए वृक्षारोपण जरूरी है. (नीचे भी पढ़ें)
साथ ही साथ उन्होंने शारीरिक विकास के लिए मैदान के विकास के लिए हर संभव सहायता का अस्वाशन दिया.
जिला परिषद् सदस्य डॉ परितोष सिंह ने कहा कि हमलोग जाली के साथ वृक्ष लगाया जा रहा है ताकि वृक्ष की रक्षा की जाए. इस अवसर पर रमाकांत गिरी, रामनवमी सिंह, श्याम किशोर सिंह, सुरेंद्र बहादुर सिंह, अशोक सिंह, सतवीर सिंह बग्गा, भरत सिंह, दिनेश सिंह, सिंटू झा, विजय कुमार, रमन झा, अजय सिंह, जोगेंद्र सिंह, धीरेन मिश्रा, शशि भूषण सिंह, रणधीर सिंह, मनोज यादव, रवि चौधरी, जमुना रजक, चंद्रकांत घोष, अशोक मुखिया, प्रशांत चौधरी, सतीश भारती, दूध नाथ सिंह, दिवाकर सिंह, सत्यजीत बनर्जी, घाटू दा एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित थे.











