गोड्डा: झारखंड के गोड्डा जिले के बोरिया विधानसभा क्षेत्र से कई बार चुनाव लड़ चका और कई मामलों का हिस्ट्रीशीटर आरोपी सूर्या हांसदा की पुलिस एनकाउंटर के दौरान मौत हो गयी. इसकी पुष्टि गोड्डा एसपी मुकेश कुमार ने दी है. प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपी कई मामले में फरार चल रहा था. रविवार को सूर्या की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसकी निशानदेही पर ललमटिया जंगल में छुपाए गए हथियार को बारमद करने गयी थी. इसी दौरान वह पुलिस का हथियार छिनकर भागने लगा. तभी पुलिस ने उस पर गोली चलाई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. पुलिस ने सूर्या हांसाद के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. (नीचे भी पढ़ें)
सूर्या हांसदा का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है. उसके बड़े भाई महेंद्र हांसदा का भी लंबा आपराधिक इतिहास रहा है. वह भाजपा और जेकेएलएम के टिकट पर भी चुनाव लड़ चुका है. कई अपहरण और आपराधिक घटनाओं में उनका नाम सामने आया है. इधर सूर्या हांसदा की मां ने बयान जारी किया है. उन्होंने बताया कि उनका बेटा बीमार था, उसका इलाज वेल्लोर में चल रहा था.











