जमशेदपुर : जमशेदपुर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) चंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्तर के राजनीतिक दलों, राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों एवं सभी बीएलओ पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में निर्वाचन संबंधी रैशनलाइजेशन के विषय पर एक बैठक आयोजित हुई. बैठक में बताया गया कि 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदान केंद्रों को विभाजित कर नए मतदान केंद्र बनाने हेतु प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं. (नीचे भी पढ़ें)
इस प्रक्रिया के अंतर्गत लगभग 40 नए मतदान केंद्र प्रस्तावित किए जा रहे हैं, जिससे मतदाताओं को अधिक सुविधा एवं सुगमता से मतदान का अवसर प्राप्त हो सके. इसके अतिरिक्त अनुमंडलाधिकारी ने कुछ अनुभागों को अन्य नजदीकी मतदान केंद्रों में स्थानांतरित करने के विषय में भी विस्तृत जानकारी ने दी. बैठक में सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समयबद्ध तरीके से प्रस्ताव भेजने के निर्देश भी दिए गए.











