जमशेदपुर : हल्का कर्मचारी से संबंधित मामलों के शीघ्र निष्पादन हेतु प्रत्येक सोमवार को जमशेदपुर के तहसील कचहरी में विशेष कैंप का आयोजन किया जाता है. सोमवार को आयोजित कैंप में विभिन्न आंचलों से कुल 56 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 27 आवेदनों का त्वरित निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष 29 आवेदन प्रक्रियाधीन हैं. अब तक इस पहल के अंतर्गत कुल 2448 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 2084 का निष्पादन किया जा चुका है तथा 364 आवेदनों पर कार्यवाही जारी है. (नीचे भी पढ़ें)
इसके अलावे प्रत्येक कार्य दिवस में दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक अंचल अधिकारी द्वारा अंचल कार्यालय में आवेदकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाता है. आज विभिन्न आंचलों से कुल 64 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 56 का त्वरित निष्पादन किया गया, जबकि 08 आवेदन प्रक्रियाधीन हैं. इस पहल के अंतर्गत अब तक कुल 1353 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 1202 का निष्पादन किया जा चुका है तथा 142 आवेदनों पर कार्यवाही जारी है.











