जमशेदपुर: जमशेदपुर की सोनारी पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान में एक कार से भारी मात्रा में नकली शराब, शराब की खाली बोतल, बोतल को सीलबंद करने वाली मशीन, ढक्कन और अन्य सामान की बरामदगी की है. मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों में सोनारी खूंटाडीह निवासी सज्जन कुमार गुप्ता, अमित गुप्ता और जुगसलाई निवासी अमित कुमार साहू है. (नीचे भी पढ़ें)

सोनारी थाना प्रभारी सरयू आनंद ने बताया कि कार से 294 पीस शराब से भरी बोतल, ब्रांडेड कंपनी की शराब की 56 स्टीकर, 53 पीस शराब की खाली बोतल, 5224 शराब की ढक्कन की बरामदगी की गई है. साथ ही कार को जब्त किया है. आरोपियों पर सोनारी थाना में उत्पाद अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. मामले में आगे की जांच जारी है.












