बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत बनकाटा पंचायत के बेंदा गांव स्थित रासिक जीवन मंदिर प्रांगण में 16 अगस्त को धूमधाम से जन्माष्टमी मनाने की तैयारी हो रहा है. अष्टमी तिथि 15 अगस्त की रात 12:58 बजे शुरू होकर 16 अगस्त की रात 10:29 बजे समाप्त होगी. जन्माष्टमी की रात विशेष पूजन, हवन, भजन-कीर्तन और मध्यरात्रि में बाल गोपाल के जन्मोत्सव का आयोजन होगा. मंदिर को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जाएगा.’ (नीचे भी पढ़ें)
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां जोरों पर हैं. 16 अगस्त को मनाए जाने वाले इस पर्व को लेकर बाजार रंग-बिरंगी पोशाकों, मुकुटों और सजावटी सामान से गुलजार है. राधा कृष्ण मंदिर में भगवान के श्रृंगार की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. रात में विशेष पूजन, भजन-कीर्तन और मध्यरात्रि में बाल गोपाल जन्मोत्सव का आयोजन होगा. मंदिर कमेटी द्वारा उत्सव की तैयारियां जोर शोर से की जा रही है.











