जादूगोड़ा: यूसिल में वाइंडिंग ऑपरेटर के पद पर बीते 50 सालों से युवकों का कब्जा रहता था लेकिन आदिवासियों युवतियों ने पुरुषों के एकाधिकार के इस पद को खत्म खुद अपनी क्षमता दे कब्जा कर लिया है, जिसकी हर ओर सराहना हो रहा है. जगबल सिंह सरदार कहते है कि यह कार्य आदिवासियों के लिए गर्व की बात है. ऐसी ही आदिवासी महिला का नाम पालो हो. बीते एक सालों से नारवा पहाड़ यूरेनियम प्रोजेक्ट में माइनस कर्मचारियों को खदान के अंदर स्किप से ले जाना और उसे ऊपर लाने की जिम्मेदारी अपनी क्षमता से बखूबी निभा रही है. (नीचे भी पढ़ें)
यूसिल में ऐसी आदिवासी महिलाओं की संख्या दो है. दूसरी आदिवासी युवती जादूगोड़ा माइनस में वाइंडिंग ऑपरेटर के पद पर कब्जा कर अपनी सफलता का परचम लहरा रही है. वह जादूगोड़ा की भाटींन गांव की रहने वाली है.



