आदित्यपुर: सरायकेला खरसावां के आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ पब्लिक स्कूल के बाल वाटिका के बच्चों ने कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया. नन्हे मुन्ने बच्चे कृष्ण की वेशभूषा में सुसज्जित मनमोहक लग रहे थे. ऐसा लग रहा था मानो सारा गोकुल श्रीनाथ के प्रांगण में उतर आया हो. बच्चों ने कृष्ण की बाल लीलाओं का अभिनय कर सबको मनमोहित कर दिया. कविता, नृत्य और अभिनय देख सब दंग रह गए. (नीचे भी पढ़ें)

बच्चों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कृष्ण की स्तुति की कक्षाओं को सुन्दर और आकर्षक सजाया गया. यह कार्यक्रम बाल वाटिका की शिक्षिकाओं ने आयोजित किया. इसकी सफलता के लिए सुषमा अग्रवाल, मधु पांडे, माला सिंह, सारिका सिंह, स्वेताश्मी एवं बेबी साहा को प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह एवं अकादमिक निर्देशक दिलीप कुमार महतो ने भूरी-भूरी प्रशंसा की एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया.



