जमशेदपुर: केंद्रीय कर्मचारियों के आठवें वेतन आयोग के गठन की प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हुई है, जिसे लेकर कर्मचारियों में गहरा रोष है. टाटानगर स्थित रेल कर्मचारियों की कल्याणकारी सामाजिक संस्था रेलवे एम्प्लोई वेलफेयर एसोसिएशन की एक बैठक में आठवें वेतन आयोग के गठन में हो रही विलम्ब को लेकर चर्चा की गयी. एसोसिएशन ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सामूहिक अपील करते हुए आयोग के शीघ्र गठन करने एवं 3.68 तक फिटमेंट फैक्टर को मंजूरी देने की मांग की है. एसोसिएशन के चेयरमेन मनोज मिश्रा ने बताया कि विगत 25 जनवरी में ज़ब दिल्ली में चुनाव हो रहें थे तब आठवें वेतन आयोग के गठन की घोषणा की गयी थीं, परन्तु लगभग आठ महीने गुजरने को आये पर अबतक भी आयोग के गठन को मूर्त रूप नहीं दिया जा सका है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि हर वर्ष सैकड़ो रेल कर्मचारी देश को अपनी शहादत देकर रेल संचालन का काम करते है. ऐसे मे कर्मचारियो से जुड़े मुद्दे पर सरकार की उपेक्षा उचित नहीं है. बैठक में कर्मचारियों ने बताया कि ज़ब ज़ब महंगाई भत्ता 50 फीसदी से अधिक होता है, तब तब उसे मूल वेतन के साथ मर्ज करने का नियम है, सरकार ने उसे भी फिलहाल ठन्डे बस्ते में रख दिया गया है, जिससे कर्मचारी दुखी है. बैठक में मनोज मिश्रा के साथ नागेंद्र प्रसाद, एसपी विश्वास, अभिषेक शाही, सकल कुमार, पिंटू गोप, एसएन किस्कू, आरएन बेरा, रवि रंजन, मनोज कुमार, आरएल सिंह, ओम प्रकाश, राज कुमार शाह सहित काफ़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे.



