बहरागोड़ा: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दिनेशानंद गोस्वामी मंगलवार को नेमरा गांव पहुंचकर झारखंड आंदोलन के योद्धा दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.(नीचे भी पढे)

डॉ गोस्वामी ने कहा कि गरीबों एवं वंचितों को उनके अधिकार दिलाने के लिए किए गए दिशोम गुरु का संघर्ष जनता की स्मृति में सदैव विद्यमान रहेगा. इस अवसर पर डॉ गोस्वामी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं.











