जमशेदपुर : टाटा मोटर्स की ओर से जमशेदपुर के टेल्को स्थित सुमंत मूलगांवकर स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया. इस मौके पर टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट के हेड सुनील तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद थे. इस मौके पर उन्होंने मार्च पास्ट की सलामी ली. (नीचे भी पढ़ें)
अपने संबोधन में प्लांट हेड ने कहा कि टाटा मोटर्स द्वारा लगातार कपनी में बदलाव किया जा रहा है. आंतरिक और बाहरी सारी चीजों पर प्रबंधन ध्यान दे रहा है. कंपनी की उपलब्धियों के बारे में उन्होंने जानकारी दी और कहा कि कंपनी को दो गोल्ड पीकॉक अवार्ड, डिजिटल अवार्ड 6 मिल चुका है. वहीं, बेस्ट कास्टिंग का अवार्ड फाउंड्री फैक्ट्री को मिल चुका है. (नीचे भी पढ़ें)
इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ फाउंड्री मैन की ओर से यह अवार्ड दिया यगा है. वहीं, 45 हजार जिंदगियों तक कंपनी की ओर से लाभ पहुंचाया जा रहा है. इस दौरान यह बताया गया कि कंपनी की ओर से करीब एक हजार लड़कियों का हेल्थ चेक अप किया गया और स्तन कैंसर के बारे में सबको जागरुक किया गया. इसके अलावा खकड़ीपारा में आर्चरी ट्रेनिंग स्कूल का संचालन किया जा हा है. पहली बार इस समारोह में दिव्यांगों को भी सम्मानित किया गया.











