रामगोपाल जेना,चक्रधरपुर:विधायक सुखराम उरांव ने झारखंड के अभिभावक एवं हम सबके प्रेरणा श्रोत दिशोम गुरू स्वर्गीय शिबू सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री, झारखंड एवं राज्यसभा सांसद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज वे हमारे बीच नहीं है, परंतु उनके आदर्श, जो जनमानस एवं आदिवासी समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहे है, वह सदैव अमर रहेंगे एवं हम सबको उक्त पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा देता रहेगा. चक्रधरपुर में 79वें स्वतंत्रता दिवस का पर्व गरिमामयी माहौल में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, विधायक सुखराम उरांव ने अपने आवासीय परिसर में ध्वजारोहण किए. विधायक ने परिवार के सदस्यों और झामुमो नेताओं की उपस्थिति में अपने पोते रेयांश उरांव को गोद में लेकर ध्वजारोहण किया. मौके पर श्रीमती नवमी उरांव , विधायक प्रतिनिधि पीरू हेंब्रम, गुड्डू सिंह, सन्नी उरांव, डॉक्टर सोनू , छोटू ठाकुर , कबीर पाण्डेय, राजेश गुप्ता, टिंकू प्रधान, प्रदीप महतो हुसैन ,माइकल समेत स्कूली बच्चे मौजूद रहे .(नीचे भी पढे)

विधायक सुखराम उरांव ने स्वतंत्रता दिवस पर उपस्थित सभी लोगों को जोहार करते हुए स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी. उन्होंने कहा कि आज ही के दिन 15 अगस्त 1947 को हमारा देश भारत आजाद हुआ था एवं भारत एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर अपनी पहचान स्थापित किया था. उक्त अवसर पर हम उन सभी महापुरूषों को नमन् करते हैं, जिनके अथक प्रयास से भारत आज एक सशक्त स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में विश्व में अपनी पहचान स्थापित करते हुए विकास के पथ पर अग्रसर हैं. आज जहां हमारा देश विकास की ऊचांईयों को छू रहा है. वहीं झारखण्ड प्रदेश प्रगति के पथ पर बढ़ते हुए देश के मानचित्र पर भी सुशोभित हो रहा है. सरकार द्वारा संचालित विकास योजनाओं ने जहाँ राज्य एवं जिले की तस्वीर बदली है, वहीं आम जनमानस के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है. विधायक सुखराम ने सर्वप्रथम झारखंड के अभिभावक एवं हम सबके प्रेरणा श्रोत दिशोम गुरू स्वर्गीय शिबू सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री, झारखंड एवं राज्यसभा सांसद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज वे हमारे बीच नहीं है, परंतु उनके आदर्श, जो जनमानस एवं आदिवासी समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहे है. वह सदैव अमर रहेंगे एवं हम सबको उक्त पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा देता रहेगा.











