बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के खंडामौदा के धुमकुड़िया भवन में रविवार को मुंडा समाज सुसार समिति की एक बैठक समिति के अध्यक्ष बलराम सिंह मुंडा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में समाज के पुनर्गठन,उत्थान और सर्वांगीण विकास पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई. (नीचे भी पढ़े)
वहीं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण करने और आर्थिक प्रगति से जुड़े कई अहम मुद्दे पर भी चर्चा हुई. इस मौके पर सुधीर मुंडा,पंचानन मुंडा,गोपाल मुंडा,प्रेम मुंडा,कृष्ण सिंह मुंडा,नलीन मुंडा,राजेन्द्र मुंडा,असित सिंह, रमेश सिंह मुंडा,भूतनाथ मुंडा समेत अन्य उपस्थित थे.











