जमशेदपुर: जमशेदपुर इंडिस्ट्रीयल टाउन में तीसरे मतदान के अधिकार को समाप्त नहीं किया जाना चाहिए, यह संविधान द्वारा प्रदत जनता के अधिकार का हनन माना जायेगा. उक्त बातें झारखण्ड मानवाधिकार संगठन जेएचआरसी के चेयरमैन मनोज मिश्रा ने साकची हावड़ा ब्रिज के पास स्थित होटल सिद्दू मे संगठन की एक बैठक में कही. उन्होंने कहा कि इंडस्ट्रीयल टाउनशीप कमिटी मे समाज मे लंबे समय तक सकारात्मक योगदान देने वालों को रखा जाना चाहिए. उन्होंने इस दिशा मे प्रशासन एवं टाटा स्टील को पुनर्विचार करने को कहा है. (नीचे भी पढ़ें)
आज की बैठक में मानगो जाम एवं शहर मे ट्रैफ़िक पुलिस द्वारा गलत तरीके से छिपकर की जा हेलमेट चेकिंग की कार्यवाही के विरुद्ध अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है. मनोज मिश्रा ने कहा कि इंडस्ट्रियल टाउन का मामला भारत के सर्वोच्च न्यायालय मे लंबित है. उन्होने कहा कि इंडस्ट्रियल टाउन बने या नगर निगम जनता को तीसरा वोट का अधिकार मिलना ही चाहिए. आज की बैठक में मनोज मिश्रा, सालावत महतो, किशोर वर्मा, एसके बसु, हरदीप सिद्दू, ऋषि गुप्ता, रेणु सिंह, श्याम लाल, निभा शुक्ला, संतोष कुमार सहित अन्य शामिल थे.











